फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से उधमपुरवासी बेहाल, 38 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कुछ दिन से मौसम साफ रहने और तेज धूप निकलने से तापमान में काफी बढ़ोतरी हुई है। जिले में दिन का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री पहुंच गया है, जिससे लोग बेहाल हो गए हैं। बढ़ी गर्मी के कारण पंखे और कूलर भी सफेद हाथी साबित होते जा रहे हैं। उधमपुर स्थित एयरफोर्स के मौसम विभाग के मुताबिक वीरवार को भी मौसम साफ रहेगा और तेज धूप लोगों को परेशान करेगी।
विज्ञापन

बुधवार को भी सुबह से लेकर शाम तक तेज धूप निकली रही। लोग भीषण गर्मी से बेहाल नजर आए। पशु-पक्षी भी गर्मी की मार से बचने के लिए पेड़ों की छांव में दुबके नजर आए। दोपहर के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। शाम को सूर्य ढलने के बाद ही लोगों को कुछ राहत मिल पाई है। गौरतलब है कि कुछ दिनों से मौसम साफ है। तेज चिलचिलाती धूप से तामपान में उछाल आया है। दिन का अधिकतम तापमान 38.8 और न्यूनतम 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें