फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारी में जुटे विद्यार्थी, रविवार को छुट्टी के बावजूद स्कूल में पहुंचकर की रिहर्सल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर अब कुछ दिन ही शेष बचे हैं। इससे पहले ही विद्यार्थी समारोह तैयारियों में व्यस्त हो चुके हैं। रविवार को छुट्टी के बावजूद कैप्टन तुषार महाजन सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर के विद्यार्थी स्कूल पहुंचे और स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान की जाने वाली अपनी सांस्कृतिक कार्यक्रम की रिहर्सल में पसीना बहाया। रिहर्सल के दौरान काफी उत्साहित नजर आएं। उनका कहना था कि यह हमारा राष्ट्रीय पर्व है और इसे हम हर साल बड़े हर्ष और उल्लास से मनाते हैं। हमारे स्कूल का प्रदर्शन हर साल इसमें शानदार रहता है और हर बार हम एक नए संदेश के साथ अपनी अलग प्रस्तुति देते हैं। इस बार भी हम एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर अपनी प्रस्तुति देने जा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं रिहर्सल के प्रशिक्षक लैक्चरर सुभाष सिंह ने बताया कि इस बार हम अपनी प्रस्तुति में एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत यह दिखाने का प्रयास कर रहे हैं कि विविधता के बावजूद हमारा देश एक है और इसमें विभिन्न राज्यों की अपनी-अपनी अलग लोक कला और संस्कृति रंग बिरंगे फूलों का एक सुंदर गुलदस्ता है। इस प्रस्तुति में 115 छात्राएं भाग ले रहीं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें