फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गर्मियों की छुट्टियों का मुख्य बाजार पर दिखा मिलाजुला असर

Thu, 20 Jun 2024 06:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मनियारी कपड़ा और बर्तन भंडार रहे बंद, हलवाई-ढाबा व सब्जियों की दुकानें खुलीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। गर्मी की छुट्टियां के चलते रामनगर के मुख्य बाजार में संपूर्ण बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला है। 19 से 22 जून तक घोषित छुट्टियों के चलते जहां कपड़ा-बर्तन, मनियारी, इलेक्ट्रॉनिक, हार्डवेयर, स्वर्ण, किराना, होलसेल, फोटोग्राफर, रेडीमेड की दुकाने बंद रहीं। लेकिन, हलवाई, टी-स्टॉल, ढाबा, सब्जी और दवा दुकानें खुली रहीं।
विज्ञापन

रामनगर व्यापार मंडल के प्रधान जोगेंद्र बांगाथिया की अध्यक्षता में कुछ दिन पहले हुई बैठक में सर्वसहमति से चार दिन के लिए गर्मी की छुट्टियां करने का फैसला लिया था। इसके बाद प्रेसवार्ता में 19 से 22 जून छुट्टियां घोषित करते हुए दुकानें बंद रखने का फैसला किया था। लेकिन, बुधवार को इसका मिलाजुला असर देखने को मिला है। रेहड़ी-फड़ी यूनियन के प्रधान सूरम चंद ने बताया कि व्यापार मंडल ने छुट्टियां घोषित की थीं। लेकिन रेहड़ी-फड़ी वालों ने फैसला लिया गया था कि गर्मी में फल-सब्जियां खराब हो जाते हैं, जिस कारण वह कारोबार बंद नहीं करना चाहते हैं। अपनी मर्जी से बंद करना चाहता है तो वह कर सकता है। हलवाई यूनियन के प्रधान सूरम चंद खजूरिया ने बताया कि रोजाना इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं के चलते वह दुकानें बंद नहीं कर सकते हैं। ढाबा संचालक नेकराम, बलजीत सिंह और अजय शर्मा ने बताया कि यात्रियों, चालकों और राहगीरों की परेशानी को देखते हुए हमने दुकानें बंद नहीं करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें