फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तापमान में .9 डिग्री की गिरावट, तपिश बरकरार

Thu, 20 Jun 2024 06:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर तक बादल छाने, हवाएं चलने से मिली कुछ राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले में सुबह से बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में .9 डिग्री की गिरावट आई है, लेकिन दिनभर तपिश बरकरार रही। इस कारण जिला सहित शहरवासियों को अन्य दिनों की तरह भीषण गर्मी से परेशान होना पड़ा है।
विज्ञापन

बुधवार को आसमान पर सुबह से ही बादल छाए रहे, लेकिन सुबह से लेकर दोपहर तक चिलचिलाती धूप व तपिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। हालांकि, बुधवार को .9 डिग्री तापमान में कमी आई है, लेकिन उसके बावजूद भीषण गर्मी ने पसीने छुड़ा दिए। दोपहर बाद काले बादल छाने से लोगों के चेहरे खिल उठे। तेज हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन दोपहिया वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बादल छंट जाने के बाद फिर से गर्मी ने लोगों को परेशान किया है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 42 डिग्री, न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज किया गया। विभाग ने आगे भी मौसम कुछ इसी तरह से बने रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें