फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिगली चोरी में एक माह से स्ट्रीट लाइटें खराब

Thu, 29 Aug 2024 05:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर कस्बे के वार्ड एक के लोग परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। कस्बे के वार्ड नंबर एक के चिगली चोरी इलाके में स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। इस कारण वार्डवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बुधवार को स्थानीय वार्डवासियों ने नगर पालिका के खिलाफ रोष जताया है। रमेश कुमार, राज सिंह, रोहित लखोत्रा, मोहनलाल, पवन कुमार, रविकांत और साहिल कुमार ने बताया कि एक माह से वार्ड में लगी लाइटें नहीं जल रही हैं। इस कारण राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है।
समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका के अधिकारियों को भी अवगत भी करवा चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस कारण शाम ढलते ही गलियों में अंधेरा पसर जाता है। साथ ही आपराधिक घटनाओं का खतरा बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका से मांग की है कि जल्द खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक किया जाए। कोई कदम नहीं उठाने पर प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड एक में बिजली की तारें ढीली पड़ी हैं। इस कारण नगर पालिका की ओर से लगाई गई लाइटें बार-बार खराब हो रही हैं। जैसे ही बिजली विभाग की ओर से तारों की मरम्मत की जाएगी वैसे ही नगर पालिका भी सभी लाइटों को ठीक करवा देगी।
- शशिकांत, ईओ, नगर पालिका रामनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें