रामनगर । लोक निर्माण विभाग रामनगर के तीन कर्मचारियों को शनिवार को निलंबित कर दिया गया। उन पर कई रुपयों का घोटाला करने का आरोप है। विभाग के अधिकारियों ने इन्हें निलंबित कर रामनगर थाने में इनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
आरोपी तीन कर्मचारियों की पहचान कुशल सिंह,राहुल सिंह और अखिल सिंह के रूप में हुई है। तीनों विभाग में क्लर्क थे। बता दें कि लोक निर्माण विभाग की डिवीजन में एक बहुत बड़ा घोटाला हुआ है। जानकारी मिल रही है कि बहुत ही बड़ी राशि की फेक पेमेंट हुई है। इसी मामले में विभाग के तीनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।
इस संबंध में विभाग ने जांच कमेटी भी गठित की है जो मामले की जांच कर रही है। तीनों कर्मचारियों की शिकायत लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन नीरज वेद ने चीफ अधिकारी अशोक खोखर को की थी। इसके बाद तीनों कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई। हालांकि यह पुष्टि नहीं हो पाई है घोटाला कितनी राशि का हुआ है।