फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सद्भावना यात्रा से दिया इंसानियत का संदेश

Sun, 16 Jun 2024 04:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मानव उत्थान सेवा समिति शाखा रामनगर की ओर से राजा रामसिंह स्टेडियम में हुआ सत्संग
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में कस्बे में सद्भावना यात्रा निकाली गई, जिसमें इंसानियत का संदेश दिया गया। मानव उत्थान सेवा समिति शाखा-रामनगर की ओर से कस्बे के राजा रामसिंह स्टेडियम में विशाल सद्भावना सत्संग समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें जम्मू संभाग के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

शनिवार को नगर में विशाल सद्भावना यात्रा निकाली गई, जिसे रामनगर के थाना प्रभारी सुरेश्वर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे देश प्रेम, भक्ति-वैराग्य, जन जागरण और आपसी भाईचारे के नारे लगाते हुए सद्भावना का संदेश दे रहे थे। इसके बाद राजा रामसिंह स्टेडियम में सद्गुरु सतपाल महाराज की वरिष्ठ प्रचारिका महात्मा समता बाई ने संगत को प्रवचनों से निहाल किया। उन्होंने बताया कि गंगा दशहरा का पावन पर्व मात्र औपचारिक नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों के प्रति दृढ़ संकल्पित होने का एक अवसर है। महात्मा अनुरोध बाई और मेनावती बाई ने बताया कि राजा भगीरथ के अथक त्याग, साधना एवं परिश्रम से मां गंगा का अवतरण स्वर्ग से पृथ्वी पर होने के संदेश को ध्यान व साधना-सुमिरन से अपने जीवन में उतार सकते हैं। मानव जीवन एक अनमोल है, जिसमें परमपिता परमेश्वर की सर्वव्यापक सत्ता का दिग्दर्शन सद्गुरु की कृपा से प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर रामनगर एक के पार्षद मूल राज, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, ओबीसी मोर्चा के जिला प्रधान सागर चंद वर्मा, गांव माड़ता बस्सी की पूर्व सरपंच गीता देवी, पूर्व सरपंच शकुंतला देवी, सेल्फ हेल्प क्लस्टर संयोजक अंजू देवी और पंडित रवि आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें