फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 21.21 करोड़ की लागत से बिंडला-डालसर सड़क की ब्लैक टॉपिंग शुरू

Wed, 24 Apr 2024 03:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
33 किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत भी होगी, चरणों में होगा काम
विज्ञापन

दर्जनों गांव की 25 से 30 हजार की आबादी को मिलेगा लाभ
पहले चरण में डालसर के दो किमी हिस्से में बिछने लगी तारकोल
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर/रामनगर। पीएमजीएसवाई के तहत बिंडला से डालसर रोड पर लगभग 21.21 करेाड रुपये की लागत से मरम्मत और तारकोल बिछाने (ब्लैक टॉपिंग) का काम शुरू किया गया है। इसमें लंबे समय से बदहाल 33 किलोमीटर लंबी बिंडला से लेकर डालसर झील तक सड़क को चकाचक किया जाना है। इससे दर्जनों गांव की करीब 25 से 30 हजार आबादी को लाभ मिलेगा। इस काम को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
मंगलवार को इसके दो किलोमीटर हिस्से पर सुलगार से आगे की तरफ तारकोल बिछाने का काम शुरू किया गया है। इससे ग्रामीण काफी ज्यादा खुश हैं। उनका कहना है कि लंबे समय यह रोड काफी ज्यादा बदहाल बनी हुई थी। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे परेशानी पैदा करते हैं। वाहन हिचकोले खाते गुजरते हैं, जिससे यात्रियों और चालकों को काफी समस्या पेश आती है। खासकर बारिश के दिनों में हादसों का जोखिम बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी चमन लाल, सुशील शर्मा, मंगत राम व अन्य ने कहा कि यह सड़क काफी ज्यादा खराब थी और लोग लंबे समय से इस सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे थे। अब इसे बनाने का काम शुरू हुआ है, जिससे जल्द आवाजाही में पेश आ रही परेशानी से राहत मिलेगी। इसके लिए वे सरकार का आभार व्यक्त करते हैं और अपील करते हैं कि इलाके की अन्य बदहाल हो चुकी सभी सड़कों की भी जल्द से जल्द मरम्मत करवाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें