फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बिजली की अघोषित कटौती पर फूटा गुस्सा

Tue, 23 Jul 2024 05:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर में लोगों ने उधमपुर मार्ग आधा घंटा जाम कर विभाग के खिलाफ जताया रोष
विज्ञापन

एसडीएम के आश्वासन पर माने, वाहनों की लगी रहीं कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। बिजली की अघोषित कटौती के चलते सोमवार को कस्बे के लोगों और आसपास के ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने रामनगर-उधमपुर मार्ग आधा घंटा जाम कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे एसडीएम रफीक अहमद जराल ने आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों के गुस्से को शांत किया।
प्रदर्शन के चलते सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिस कारण चालकों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। सोमवार सुबह 11 बजे वार्ड तीन के पूर्व पार्षद संजीव जंडयाल के नेतृत्व में बिजली की अघोषित कटौती से गुस्साए लोगों ने विभाग के खिलाफ रोष रैली निकाली। बिजली कार्यालय के बाहर रामनगर-उधमपुर सड़क में जाम कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इस कारण आधा घंटा तक मार्ग बंद रहा।
विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसएचओ सर्वेश्वर सिंह ने प्रदर्शनकारियों से बात कर उन्हें उठाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व पार्षद ने बताया पिछले दो माह से लगातार बिजली की अघोषित कटौती हो रही है। इस कारण लोग गर्मी के कारण परेशान हैं। इस संबंध में शनिवार को भी प्रदर्शन किया था, जिसमें विभाग ने बिजली कटौती कम करने आश्वासन भी दिया था। लेकिन, दो दिन बाद भी राहत नहीं मिली है।
रात में बिजली की ज्यादा कटौती हो रही है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने बताया कि पिंगर में 33 केवीए लाइन पर चीड़ के पेड़ गिर गए थे। इस कारण रात के समय बिजली बहाल करने में ज्यादा समय लग गया। रविवार देर रात बिजली बहाल कर दी गई थी।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद ने कहा कि रामनगर कस्बे सहित ग्रामीण इलाकों में रात के समय बिजली की कटौती नहीं होनी चाहिए। फिर से ऐसा होने पर उग्र प्रदर्शन का सहारा लिया जाएगा। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि मांग उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दिया जाएगा। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें