फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर में डायरिया ने पसारे पांव, दो माह में मिले 105 मामले

Tue, 16 Jul 2024 02:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जून में 63 और जुलाई में अब तक सामने आए 42 मरीज
विज्ञापन

रोजाना ओपीडी में पहुंच रहे दो से तीन डायरिया प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। बरसात शुरू होते ही डायरिया ने पैर पसारना शुरू कर दिए हैं। उपजिला अस्पताल रामनगर में जून माह से अब तक 105 मरीज डायरिया के भर्ती हुए हैं।
गर्मियों का मौसम शुरू होते ही खानपान एवं रोजमर्रा की जीवन शैली में बरती गई लापरवाही के कारण कई स्वास्थ्य समस्याएं देखने को मिलती हैं। खासकर, जून माह से डायरिया के मरीजों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। हालांकि, विभाग जुलाई माह से डायरिया रोको अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद मरीजों की संख्या में कमी देखने को नहीं मिली है। रोजाना ओपीडी में दो से तीन मरीज डायरिया के पहुंच रहे हैं। कइयों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है। मरीजों को ग्लूकोज के साथ ओआरएस का सेवन करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

डाक्टरों का कहना है कि जो भी मौजूदा समय में मरीज अस्पताल पहुंच रहे है उनमें ज्यादातर पेट दर्द, दस्त व उल्टी की शिकायतें देखी जा रही हैं। जून माह की बात करे तो 63 डायरिया के मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया था। एक से लेकर 14 जुलाई तक 42 नए मामले मिले हैं। बीएमओ रामनगर डॉ. हरविंद्र सिंह ने बताया कि मई से ही डायरिया के इक्का-दुक्का मरीज आना शुरू हो गए थे, लेकिन जून से लेकर अभी तक मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। लोगों से अपील है कि ओआरएस का सेवन करें और पानी को उबाल कर पीएं। साथ ही स्वच्छता का ख्याल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें