फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भगवान नृसिंह के भजनों से गूंजा रामनगर कस्बा

Mon, 20 May 2024 02:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नृसिंह जन्मोत्सव को लेकर प्राचीन मंदिर में हुआ भजन संध्या कार्यक्रम
विज्ञापन

स्थानीय गायकों ने भगवान की महिमा का किया गुणगान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। नृसिंह जन्मोत्सव को लेकर कस्बे के प्राचीन भगवान नृसिंह मंदिर में शनिवार रात भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत नरसिंह देव इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप गुप्ता व नीलम कपूर ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान स्थानीय गायकों ने भजनों से भगवान की महिमा का गुणगान किया, काफी रात तक कस्बा भगवान के भवनों से गूंजता नजर आया।
विज्ञापन

भजन संध्या कार्यक्रम में स्थानीय गायक मीनू गुप्ता, खीमा गुप्ता, अजय मोदी, सोहनलाल, शक्ति दत्त, संजय शर्मा, बबली शर्मा, प्रिया शर्मा, श्याम पठानिया, स्वामी रामदेव महाराज, काका राही आदि ने भगवान व मां की महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम में कस्बे सहित आसपास के गांवों के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम रात आठ बजे शुरू हुआ और 11 बजे तक जारी रहा। नृसिंह मंदिर विकास कमेटी के अध्यक्ष विनोद खजूरिया ने बताया रविवार, सोमवार और मंगलवार को तीन दिन मंदिर परिसर में रात आठ से 11 बजे तक रासलीलाएं होंगी। रविवार को भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं हुईं। मथुरा वृंदावन से आए मधु बिहारी रासलीला मंडल के अध्यक्ष महामंडलेश्वर जय प्रिया सरवन की देख रेख में कार्यक्रम हुए। उन्होंने कस्बे के लोगों से धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें