फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामबन से 22 महिलाओं सहित 63 जायरीन हज के लिए रवाना

Mon, 20 May 2024 02:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एडीसी ने जत्थे को दिखाई हरी झंडी, यात्रियों में दिखा काफी उत्साह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी,

रामबन। प्रशासन द्वारा किए गए व्यापक प्रबंधों के बीच एडीसी वरुणजीत सिंह ने रविवार को 22 महिला सहित 63 जायरीनों के दल को हज यात्रा के लिए रवाना किया है। यह दल श्रीनगर हज हाउस के लिए रवाना हुआ है जहां से आगे का सफर तय करेगा।
विज्ञापन

एडीसी ने हज यात्रियों को इस पवित्र यात्रा पर जाने के अवसर पर बधाई दी और उनसे केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर की शांति व समृद्धि के लिए प्रार्थना करने की अपील की। बातचीत करते हुए और गर्मजोशी से विदाई देते हुए एडीसी ने तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दीं और उनकी आरामदायक यात्रा की आशा व्यक्त की। उन्होंने उन्हें हज-ए-बैतुल्लाह की भलाई, सफलता और सुचारू संचालन की भी कामना की। इस दौरान विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और हज यात्रियों की पवित्र यात्रा के सफल समापन के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ओमप्रकाश, नायब तहसीलदार अजय पॉल, एसएचओ विजय कोतवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें