उधमपुर/रामनगर। रामनगर पुलिस ने एक वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गौरखु निवासी कनाह के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार रविवार शाम साढ़े 5 बजे गश्त के दौरान पुलिस व स्पेशल ब्रांच के कर्मचारियों ने मुख्य बाजार के घास मंडी में ऑटो लोड कैरियर (जेके14जे 2767) से शराब की 33 पेटियां बरामद कीं। इसमें 1600 (180 एमएल) देसी व्हिस्की के क्वार्टर थे। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद