फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: स्वच्छता के लिए दौड़े प्रतिभागी, बारी-बारी से दिया संदेश

Mon, 30 Sep 2024 03:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से गोल मेला से बट्टलबालियां तक हुआ पांच किमी मैराथन का आयोजन
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में अक्षय और महिलाओं में काजल ने मारी बाजी
स्वच्छता दौड़ में 170 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। नेशनल हाईवे अथॉरिटी क्षेत्रीय कार्यालय जम्मू की ओर से जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर स्थित गोल मेला से बट्टलबालियां तक पांच किलोमीटर की स्वच्छता दौड़ (मैराथन) का आयोजन किया गया।
रविवार सुबह छह बजे मैराथन दौड़ को रवि केसर संयुक्त सलाहकार (ईएंडपी), अमरीश मानकर आरओ जम्मू और पीआईयू-श्रीनगर, पुरुषोत्तम कुमार पीआईयू रामबन, गिरधर गोपाल गौरव डीजीएम (तकनीकी), अनुज कुमार सिंह पीआईयू-उधमपुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इसमें करीब 170 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक, बच्चों, श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड कटड़ा, जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग उधमपुर, नेशनल हाईवे अथारिटी के अधिकारी व सलाहकार आदि ने भाग लिया।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से आयोजित मैराथन में अमर उजाला ने मीडिया पार्टनर था। दौड़ के विजेताओं को अथॉरिटी की ओर से सम्मानित भी किया गया। स्वच्छता दौड़ के पुरुष वर्ग में अक्षय ने पहला, राघव शर्मा व अजय कुमार दूसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में काजल ने पहला और दूसरे स्थान पर अंजलि राजपूत व ईशा शर्मा रहीं।
विज्ञापन

विजेताओं को मुख्य अतिथि राधेश्याम यादव क्षेत्रीय अधिकारी-जम्मू-कश्मीर ने सम्मानित किया। साथ स्वच्छता और स्वच्छ वातावरण के प्रति समाज को समग्र दृष्टिकोण के बारे में संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें