रामनगर। किड़मू पंचायत में एक व्यक्ति शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लगाए फंदे में लटका मिला है। मृतक की पहचान विजय कुमार पुत्र (48) ओमप्रकाश निवासी बढ़ाख मोड़ के रूप में हुई है। बेटे मोहित ने बताया कि पिता पिछले दो दिन से घर में अकेले थे। परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में गए हुए थे और मैं जम्मू था। शुक्रवार को मैं घर आया। शनिवार सुबह आठ बजे उठ कर देखा तो पिता के कमरे का दरवाजा थोड़ा खुला हुआ था। अंदर देखा तो वह फंदे में लटक रहे थे। शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उपजिला अस्पताल रामनगर पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद