फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तीन दिन से लापता महिला का शव बरामद

Tue, 16 Jul 2024 03:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। तीन दिन से लापता एक महिला का शव थले गांव के स्लो नाले से बरामद हुआ है। उसकी पहचान सलीमा पत्नी मोहम्मद राशिद (23) निवासी कोगड़मढ वार्ड चार के रूप में हुई है। वहीं, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग उठाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उक्त महिला तीन दिनों से लापता थी। महिला के ससुराल वालों ने लापता होने की शिकायत रविवार रामनगर थाने में की थी। सोमवार सुबह से मायका और ससुराल पक्ष के लोग महिला की तलाश कर रहे थे। सुबह करीब नौ बजे स्लो नाले से महिला का शव बरामद हुआ। इस संबंध में रामनगर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल रामनगर पहुंचाया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया और मामले की जांच करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें