फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जुलाई में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 8102 वाहन चालकों पर कार्रवाई

Sun, 11 Aug 2024 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
24 लाख रुपये वसूला जुर्माना, 89 वाहन जब्त और ओवरलोडिंग पर एक मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामबन। यातायात हाईवे पुलिस रामबन ने जुलाई महीने में नियमों का उल्लंघन करने पर 8102 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 24,65,300 रुपये जुर्माना वसूला है। वहीं, 89 वाहनों को जब्त करने के साथ ही ओवरलोडिंग के लिए एक मामला दर्ज हुआ है। यह कार्रवाई एसएसपी हाईवे रामबन रोहित बसकोत्रा के निर्देश पर हुई है।
डोडा जिले में सार्वजनिक परिवहन वाहनों में ओवरलोडिंग के लिए 89 वाहन जब्त किए गए और एक एफआईआर दर्ज की गई। एसएसपी ने बताया कि यातायात पुलिस ने मालवाहक वाहनों में ओवरलोडिंग के लिए 1578 वाहन संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर लेन अनुशासन बनाए रखने के लिए यातायात अधिकारियों ने ओवरटेकिंग व गलत लेन में वाहन चलाने के लिए 101 यातायात उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

रामबन, डोडा, किश्तवाड़, उधमपुर और रियासी जिलों में 19 यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए हैं। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और सुधारात्मक उपाय के रूप में यातायात विभाग ने दो ड्राइविंग लाइसेंस, तीन रूट परमिट और दो पंजीकरण प्रमाणपत्रों सहित निलंबन व रद्द करने के लिए छह मामलों की सिफारिश की। वाहनों के यातायात नियमन को सुनिश्चित करने के लिए कहा, विशेष रूप से नाशरी से बनिहाल तक एनएच-44 का एक कठिन खंड जो चल रहे निर्माण कार्यों और भूस्खलन व पत्थर गिरने वाले क्षेत्रों के कारण अक्सर यातायात पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बना रहता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यातायात अधिकारियों के चौबीसों घंटे प्रयासों से 317329 एचएमवी-122035, एलएमवी-195294 ने जुलाई-2024 के महीने में ही चिनैनी-नाशरी सुरंग को पार किया है। एसएसपी ट्रैफिक रोहित बसकोत्रा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, कीमती मानव जीवन को बचाने और सड़क उपयोगकर्ताओं के बीच अनुशासन स्थापित करने के लिए यातायात नियमों और मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें