किश्तवाड़। पुलिस ने दो कुख्यात नशा तस्करों को पीएसए के तहत गिरफ्तार किया है। साथ ही उन्हें जिला जेल भेज दिया है। आरोपियों की पहचान मुमीन कमल निवासी कमल मोहल्ला और अजाज अहमद निवासी सिरगवाड़ी ठाकराई के रूप में हुई है। एसएसपी अब्दुल क्यूम ने बताया कि दोनों के खिलाफ विभिन्न थानों में नशा तस्करी के संबंध में मामले दर्ज थे। उनके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आने पर उन्हें पीएसए के तहत गिरफ्तार किया गया है। उनकी धरपकड़ के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया गया था। संवाद