फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामबन पुलिस ने मुक्त करवाए 116 मवेशी, सात तस्कर गिरफ्तार

Sun, 19 May 2024 04:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामबन। पुलिस ने शनिवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशी तस्करी के प्रयासों को विफल करते हुए आठ वाहनों से 116 मवेशियों को मुक्त करवाया है। वहीं, तस्करी के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आठ वाहनों को जब्त कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसएसपी अनुज कुमार के निर्देश पर पुलिस ने मवेशी तस्करी के आठ प्रयासों को विफल किया है। इसमें सात तस्करों को गिरफ्तार करते हुए 116 मवेशियों को बचाया है। पुलिस स्टेशन बटोत की टीम ने तीन वाहनों को रोका और 54 मवेशियों को मुक्त करवाया। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक अन्य मामले में पुलिस स्टेशन रामबन की टीम ने एक वाहन से 12 मवेशियों को मुक्त करवाया है। लेकिन, आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस स्टेशन रामसू की टीम ने दो वाहनों से 15 मवेशियों को मुक्त करवाया है। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस स्टेशन बनिहाल की टीम ने दो वाहनों से 35 मवेशियों को मुक्त करवाते हुए तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार है। इन सभी मवेशियों को अवैध रूप से कश्मीर की ओर ले जाया जा रहा था। तीन मामले पुलिस स्टेशन बटोत, एक पुलिस स्टेशन रामबन में, दो मामले पुलिस स्टेशन रामसू और दो मामले पुलिस स्टेशन बनिहाल में दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें