रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को जिले के बनिहाल कस्बे में एक ट्रक की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई। उसकी पहचान सबूरी रफीक डिंग (16) पुत्री एडवोकेट मोहम्मद रफीक डिंग निवासी धारपाटा, नील, बनिहाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार जम्मू से श्रीनगर जा रहे ट्रक (जेके19-5790) ने अदालत परिसर बनिहाल के पास एक किशोरी को टक्कर मार दी। उसे तुरंत उप जिला अस्पताल बनिहाल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक लड़की बनिहाल में 10वीं में पढ़ती थी। बनिहाल पुलिस स्टेशन के एसएचओ इंस्पेक्टर आशिक शाह बुखारी ने घटना की पुष्टि की है और बताया कि चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद