उधमपुर। पुलिस चौकी टिकरी की टीम ने मवेशी तस्करी के दो प्रयासों को विफल किया है। इसमें 48 मवेशियों को मुक्त करवा कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मोहम्मद फरीद निवासी धर्मकुंड (रामबन) और मोहम्मद लतीफ निवासी जावेद नगर निक्की तवी, जम्मू के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना रैंहबल में मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद