संगलदान इलाके की मलिक मार्केट के पास हुआ हादसा, तीनों हैं सगे भाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रामबन। जम्मू से गूल जा रहा एक ई-रिक्शा के संगलदान इलाके में खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई, जबकि उसके दो भाई घायल हुए हैं। यह हादसा गूल के संगलदान में मलिक मार्केट के पास हुआ है।
जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा (जेके19-5873) जम्मू से गूल जा रहा था। गूल के गोइरीखाड़ नाला में अनियंत्रित हो कर खाई में गिर गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। उन्हें पीएचसी संगलदान पहुंचाया गया।
मृतक चालक की पहचान तन्वीर अहमद (22) पुत्र अब्दुल लतीफ भट निवासी मोइला गूल के रूप में हुई है। घायलों ताहिर अहमद (24) और सोहिल अहमद (26) दोनों निवासी सलबाला गूल शामिल हैं। तीनों ही सगे भाई हैं। तीनों भाई जम्मू ब्रांड न्यू इलेक्ट्रिक ऑटो से घर लौट रहे थे।