रियासी। जिला यूथ सर्विसेज व स्पोटर्स विभाग की तरफ से वीरवार को स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता का आगाज हुआ। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल रियासी और डीपीएस कटड़ा के बीच फुटबाल मुकाबला हुआ। इसमें रियासी ने डीपीएस कटड़ा को 1-0 से शिकस्त दी। खेल प्रतियोगिता के दौरान लड़कों व लड़िकयों के अंडर-19 आयु वर्ग के अंतर्गत फुटबाल के ट्रायल भी हुए। मुख्य अतिथि डीसी विशेष पाल महाजन ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और खेलकूद के लिए प्रेरित किया। संवाद