फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन का खतरा बढ़ा

विज्ञापन
 बारिश के कारण सड़कों पर नाले का जलस्तर बढ़ने पर महिलाओं को सड़क पार करातीं हुई  बीडीसी घोरडी आ
विज्ञापन
- झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत, नदी-नालों का बढ़ने लगा जलस्तर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। कुछ दिनों से उधमपुर में लगातार दोपहर बाद कुछ घंटे के लिए झमाझम बारिश हो रही है। इससे तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने लगा है तो वहीं जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।
ऐसे में राजमार्ग या फिर पहाड़ी लिंक मार्गों पर सफर के दौरान विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। बरसात के दिनों में अकसर देखा गया है कि बारिश का कोई समय नहीं होता, दिन हो या रात सुबह हो शाम किसी भी समय झमाझम या मुसलाधार बारिश शुरू हो जाती है लेकिन उधमपुर का मौसम ही सबसे अलग बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से लगातार सुबह धूप और आसमान पर बादलों के बीच सूरज की आंखमिचौली जारी रहती है लेकिन दोपहर बाद ठीक चार बजे हल्की बूंदाबांदी के साथ हर रोज झमाझम बारिश हो रही है।
विज्ञापन

हालांकि यह बारिश एक से दो घंटे के बीच ही जारी रहती है लेकिन जितनी देर भी बरसती है जमकर बरसती है। जिससे शाम होते ही मौसम सुहावना हो जाता है और तापमान में गिरावट की वजह से लोगों को गर्मी से निजात मिल रही है। चिनैनी, रामनगर, बसंतगढ़, लाटी, पंचैरी आदि इलाकों में नालों का पानी सड़कों के ऊपर से बह रहा है। इससे नालों को पार करना मुश्किल हो जाता है। बारिश इसी तरह जारी रही तो कई लिंक मार्ग बंद हो सकते हैं और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

बेवजह यात्रा से करें परहेज
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो रही है। हालांकि हाईवे निर्माण में जुटी कंपनी के राहत कर्मी और यातायात पुलिस सतर्क है। किसी भी तरह की अव्यवस्था पैदा होने पर उसे तुरंत दूर किया जा रहा है लेकिन बारिश के दौरान पहाड़ों सें शूटिंग स्टोन और भूस्खलन का खतरा बढ़ता जा रहा है। प्रशासन एवं यातायात विभाग की ओर से बारिश के दौरान हाईवे और लिंक मार्गों पर बेवजह की यात्रा करने से परहेज करने की हिदायत दी गई है। खासकर जलस्तर बढ़ने से उफान मारते नदी नालों से भी दूर रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

समय-समय पर जारी हो रही एडवाइजरी
लगातार हो रही बारिशों के दौरान यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए लगातार एडवाइजरी जारी की जा रही है। खासकर मौजूदा समय में जारी श्री अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर भी विशेष एहतियात बरती जा रही हैं।
- जतिंद्र सिंह, डीएसपी ट्रैफिक, उधमपुर-रामबन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें