फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: उधमपुर <bha>@</bha> 184.4 एमएम बारिश, कई जगह भूस्खलन से मार्ग बंद

विज्ञापन
चिनैनी जी तवी नदी उफान पर: सरोत: संवाद
विज्ञापन
- सोमवार रात तीन बजे से मंगलवार शाम छह बजे तक होती रही बारिश, तवी नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंचा
विज्ञापन



- पीड़ित परिवार की चिंता बढ़ी, राहत कार्य की रफ्तार भी थमी
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सोमवार रात से शुरू हुई झमाझम बारिश मंगलवार को भी दिन भर जारी रही। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। नदी-नालों का जलस्तर खतरे के करीब तक पहुंच गया है। सोमवार रात तीन बजे से मंगलवार शाम छह बजे तक 184.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
पंचैरी, मौंगरी, रामनगर, चिनैनी और घोरड़ी ब्लाॅक की पहले से भूस्खलन से बंद पड़ी सड़कों की हालत बद से बदतर हो गई है। बाढ़ प्रभावितों के लिए प्रशासन की तरफ से शुरू किए गए राहत कार्य भी मंगलवार को तेज बारिश के कारण प्रभावित हुए। शहर के कई गली-मोहल्लों में भी जलभराव की स्थिति बनने से लोगों को आवाजाही को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उधर लगातार बारिश से तवी नदी का जलस्तर 15.0 फीट के चेतावनी स्तर को पार कर 20 फीट खतरे के निशान के पास पहुंच गया। जिससे मुख्य रूप से सलमेह पुल और डिब्बर पुल समेत तवी नदी पर उधमपुर की सीमा में आने वाले महत्वपूर्ण पुलों के लिए भी खतरा बढ़ गया है।
दुकानों और घरों में जलभराव
उधमपुर में देर रात से हो रही तेज बारिश ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। शहर के कई इलाकों में पानी भर जाने से दुकानों और घरों में जलभराव हो गया है। सतैनी, कशीराह, बरियाल, जगानू मोड़ इत्यादि के कुछ निचले इलाकों में तो हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों का घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया। उधर ग्रामीण इलाकों में बरसाती नालों का जलस्तर बढ़ने और जगह- गह पस्सियां गिरने से कई सड़कें बंद हो गई हैं। इससे न केवल आम लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है बल्कि राहत और बचाव कार्य भी बाधित हो रहे हैं।
प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को स्वास्थ्य केंद्र तक पंहुचाने में करनी पड़ी मशक्कत
पंचैरी तहसील की सड़कों पर भूस्खलन के चलते प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक महिला को जीएमसी उधमपुर तक पहुंचाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। जानकारी के मुताबिक पूजा देवी पत्नी कृष्ण सिंह निवासी सधोता, ब्लॉक पंचैरी को प्रसव पीड़ा के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंचैरी लाया गया लेकिन मस्तिष्क श्रोणि अनुपातहीनता के कारण डॉक्टरों के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद प्रसव नहीं हो सका। फिर मरीज को दूसरे वाहन के माध्यम से जीएमसी उधमपुर स्थानांतरित करना पड़ा लेकिन सड़क की जर्जर हालत और लगातार बारिश से सड़क पर पानी के तेज बहाव और भूस्खलन के खतरे का भी सामना करना पड़ा। किसी तरह जेसीबी की सहायता से महिला को रास्ते की दुश्वारियों से पार कराया गया।
निकासी न होने से सड़कों पर लबालब पानी भरा
तेज बारिश के चलते शहर के वार्ड 21 के अंतर्गत आते इंडस्ट्रियल एस्टेट इलाके के मुख्य मार्ग पर भी पानी की निकासी न होने की वजह से सड़कों पर लबालब पानी भर गया। इसके अलावा वार्ड सात के शक्ति नगर मोहल्ले में कई जगहों पर नालियां ब्लाक होने से लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अलर्ट पर प्रशासन
उधमपुर जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों के किनारे न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर रहें। प्रशासन ने अपने कर्मचारियों को अलर्ट पर रखा है और प्रभावित इलाकों में लगातार नजर रखी जा रही है। जिला आपदा प्रबंधन दल भी सक्रिय हो गया है। जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की तैयारी की जा रही है। एहतियात के तौर पर शिक्षा विभाग ने बुधवार को भी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें