आतंकी हमले के विरोध में युवा राजपूत सभा ने किया प्रदर्शन, फूंका पुतला
मृतकों के परिजनों को मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। युवा राजपूत सभा उधमपुर ने मंगलवार को रियासी हमले के विरोध में पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला जलाकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उधमपुर पाकिस्तान मुर्दावाद के नारों से गूंजता रहा है। वहीं, आतंकी हमले की कड़ी आलोचना करते हुए केंद्र सरकार से कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
शहर के संकट मोचन कारगिल हनुमान मंदिर के समीप हुए इस प्रदर्शन में काफी संख्या में यूवा राजपूत सभा के सदस्यों ने भाग लिया। सभा के जिला अध्यक्ष सोनी राठौर ने कहा कि इस हमले का कड़ा संज्ञान लिया जाना चाहिए। आंतकवादियों को चुन-चुन कर मारने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए। इसके लिए देश में छिपे बैठे आतंकियों के समर्थकों और मददगारों को खत्म करना बेहद जरूरी है। इसलिए ऐसे लोगों की धरपकड़ कर उनपर भी सख्त कार्रवाई जाए। आतंकवादियों और आंतक का समर्थन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा और पीएम नरेंद्र मोदी से मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा और एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग उठाई है।