फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जयकारों से गूंज रहा मां वैष्णो का दरबार, 32 हजार भक्त दर्शन के लिए रवाना

Wed, 12 Jun 2024 06:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी हमले का यात्रा पर नहीं दिखा कोई असर, पंजीकरण कक्ष के बाहर लग रही कतारें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। रियासी के कंडा में रविवार को श्रद्धालुओं की बस पर हुए आतंकी हमले का मां वैष्णो देवी की यात्रा पर खास असर नहीं दिख रहा है। यात्रा पहले की तरह जारी है। देशभर से श्रद्धालु उत्साह के साथ मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। धर्मनगरी सहित यात्रा मार्ग और त्रिकुटा भवन जयकारों से गूंज रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को शाम छह बजे तक 32 हजार के करीव श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर भवन की ओर रवाना हुए। वहीं, मौसम साफ रहने के चलते हेलिकॉप्टर, बैटरी कार और रोपवे सुविधा जारी रही। पंजीकरण कक्ष के अनुसार सोमवार को 42240 भक्तों ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई थी। मंगलवार को दिनभर पंजीकरण कक्ष के बाहर भक्तों की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें