फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नशीली दवाओं के दुरुपयोग, आपराधिक गतिविधियों से बचें युवा

Mon, 05 Aug 2024 05:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हायर सेकंडरी स्कूल पंजधारा में आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में एसएसपी ने की अपील
विज्ञापन

पुलिस पोस्ट डांगडीरो और पुलिस स्टेशन दच्छन का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। युवा नशीली दवाओं के दुरुपयोग और आपराधिक या विध्वंसक गतिविधियों में शामिल न हों। अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाए और प्रदेश सहित देश के विकास में योगदान दें। यह अपील एसएसपी अब्दुल कयूम ने रविवार को हायर सेकंडरी स्कूल पंजधारा में आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में की।
वहीं, उन्होंने जरूरत पड़ने पर जिला पुलिस के समर्थन का आश्वासन दिया। समुदाय ने इस पहल के लिए अपनी सराहना व्यक्त की और पुलिस और जनता के बीच मजबूत संबंधों को बढ़ावा देने के लिए, विशेष रूप से दूरदराज के क्षेत्रों में ऐसे और अधिक आयोजनों का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने स्थानीय निवासियों के साथ बातचीत की, उनकी चिंताओं और परेशानियों को ध्यान से सुना। वहीं, पुलिस मामलों से संबंधित मुद्दों को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया। नागरिक प्रशासन से संबंधित मुद्दों को शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों तक पहुंचाने की बात कही। अपने दच्छन का दौरे के दौरान पुलिस पोस्ट (पीपी) डांगडीरो और पुलिस स्टेशन दच्छन का निरीक्षण किया। उन्होंने एक पेड़ शहीदों के नाम नामक पौधरोपण अभियान में भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें