फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मानतलाई सीरा से धुनेई कुई तक बनेगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
- पांच किलोमीटर सड़क के निर्माण पर 9.72 करोड़ की लागत आएगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) विभाग की ओर से चिनैनी विधानसभा क्षेत्र की मारौठी पंचायत में मानतलाई सीरा से धुनेई कुई तक 9.72 करोड़ रुपये की लागत से पांच किलोमीटर नई सड़क बनाई जाएगी।
गौरतलब है कि मौजूदा समय में इस क्षेत्र में सड़क न होने की वजह से लोगों को रोजाना पैदल आना-जाना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोग काफी समय से सड़क बनाने की मांग कर रहे थे। अब सड़क का प्रस्ताव मंजूर होने से गांववासियों में खुशी की लहर है। वहीं विभाग ने सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराने को लेकर टेंडर प्रक्रिया आरंभ कर दी है। पूर्व सरपंच अंग्रेज सिंह का कहना था कि क्षेत्र में सड़क न होने के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कई बार पंचायत में होने वाली बैठकों में इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था ताकि ग्रामीणों को परेशानियों से निजात मिल सके। इस सड़क के बनने से कई पंचायतों का आपस में संपर्क स्थापित होगा। इससे कई क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को लाभ मिलेगा।
कोट..

विभाग की ओर से क्षेत्र में सड़क बनाने को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रक्रिया के पूरा होते ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-रितेश नरगोत्रा, एईई, पीएमजीएसवाई विभाग

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें