फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पंचैरी से पारी वाया डंडल तक 13.11 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। पीएमजीएसवाई विभाग की ओर से पंचैरी से पारी वाया डंडल तक 13.11 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण किया जाएगा। मौजूदा समय में सड़क न होने की वजह से क्षेत्रवासियों को रोजाना पांच किलोमीटर का पैदल सफर तय करना पड़ रहा है।
सड़क बनाने को लेकर स्थानीय लोगों की काफी पुरानी मांग थी जिसके लिए कई बार सरकार व प्रशासनिक बैठकों में इस मुद्दे को उठा चुके थे लेकिन अब क्षेत्र में सड़क बनाने की मंजूरी मिलने के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। मौजूदा समय में क्षेत्र में ट्रैक्टर रोड तक नहीं है जिसके चलते पिछले कई सालों से स्थानीय लोगों खुद पगडंडी बनाकर आते-जाते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में इस बात की खुशी है कि सड़क बनने से उनके क्षेत्र में भी वाहन चलेंगे और वह वाहनों में बैठकर अपने घर आएं जाएंगे। इस सड़क के बनने से पंचैरी के मुख्य बाजार के साथ संपर्क जुड़ेगा। इसके चलते लोगों को प्राइमरी हेल्थ सेंटर व बाजार आने-जाने में सुविधा मिलेगी। हालांकि इस सड़क के बनने से पारी, डंडल सहित अन्य क्षेत्रों के तकरीबन एक हजार के करीब आबादी को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

कोट...
विभाग की ओर से क्षेत्र में सड़क का निर्माण शुरू करवाने के लिए टेंडर प्रकिया शुरू कर दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही प्रकिया पूरी होगी। बरसात का मौसम खत्म होते ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
-रमेश रैना, जेई, पीएमजीएसवाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें