फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पंचायत नीली नाला में 10 लाख की लागत से बनेगा कम्युनिटी हाॅल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। ब्लाॅक उधमपुर की पंचायत नीली नाला के धन्नी गांव में जल्द कम्युनिटी हॉल का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने रविवार को टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस कम्युनिटी हाॅल का निर्माण होने से ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा और गांव में एक नई पहचान बनेगी। इस विकास कार्य के लिए 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। क्षेत्रवासियों के मुताबिक ग्रामीण इलाका होने के कारण यहां अक्सर सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए उपयुक्त स्थान की कमी महसूस की जाती है। पंचायत वासी लंबे समय से यहां सामुदायिक भवन बनाने की मांग कर रहे थे ताकि उन्हें सार्वजनिक आयोजनों व जनसभाओं के लिए आने वाली समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन

स्थानीय हैप्पी सिंह, वकार अहमद, अरुण तथा संसार चंद व अन्य का कहना था कि पंचायत में कम्युनिटी हॉल के बनने से उन्हें विवाह, धार्मिक आयोजन, पंचायत बैठकों तथा अन्य सामाजिक गतिविधियों के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। इससे स्थानीय युवाओं को भी सुविधा मिलेगी और यहां वे सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद संबंधी बैठकों और प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन कर पाएंगे।
इसके अलावा महिलाओं के लिए भी यह हॉल आत्मनिर्भरता से जुड़े कार्यक्रमों और स्वयं सहायता समूहों की बैठकों का केंद्र बन सकेगा। यह एक सराहनीय पहल है। इससे न केवल सामाजिक एकता मजबूत होगी बल्कि गांव में कार्यक्रमों और आयोजनों के लिए बाहर निर्भरता भी समाप्त होगी।
विज्ञापन


-
पंचायत नीली नाला में कम्युनिटी हाॅल के निर्माण कार्य को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
-
मो. अनवर, एक्सईएन, ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें