उधमपुर। टिकरी चौकी की पुलिस ने वीरवार को नशीले पदार्थों की तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उससे 5.21 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। चौकी की टीम ने आईसीपीपी के नेतृत्व में टिकरी नाका पर चेकिंग के दौरान जम्मू से उधमपुर की ओर पैदल आ रहे एक व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर उससे हेरोइन बरामद हुई। आरोपी उत्तम कुमार शर्मा उर्फ बब्बू निवासी मांड, सुभाष नगर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। संवाद