फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सुबह पांच बजे फिर से यात्रा शुरू, पहले दिन 2580 श्रद्धालुओं ने टेका माथा

विज्ञापन
कटड़ा में दर्शनी ड्योढ़ी पर कतार में यात्रा के लिए आगे बढ़ते श्रद्धालु।  संवाद - फोटो : सरयू तट पर निर्माणाधीन फ्लोटिंग रेस्टोरेंट
विज्ञापन
- धर्मनगरी कटड़ा में लौटी रौनक, हेलिकॉप्टर सेवा चार घंटे जारी रही, वीरवार दोपहर तीन बजे तक 2400 भक्त मां के दरबार के लिए हुए रवाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। साढ़े ग्यारह घंटे बंद रहने के बाद माता वैष्णो देवी की यात्रा वीरवार सुबह पांच बजे फिर से शुरू हुई। बता दें कि 22 दिन स्थगित रहने के बाद यात्रा बुधवार को सुबह छह बजे शुरू हुई और शाम 5:30 बजे रोक दी गई। पहले दिन बुधवार को 2580 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई। वीरवार दोपहर तीन बजे तक लगभग 2400 भक्त दरबार के लिए रवाना हो चुके थे।
मां वैष्णो देवी यात्रा को लेकर धर्मनगरी में फिर से रौनक लौट आई है। कई दिन से लगातार हो रही बारिश और मार्ग बंद रहने के बाद वीरवार सुबह पांच बजे यात्रा दोबारा शुरू हुई। जैसे ही पंजीकरण कक्ष के गेट खुले तो श्रद्धालु जमा हो गए। पंजीकरण कार्ड लेने के बाद जय माता दी के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु भवन की ओर रवाना हुए। मुख्य बस स्टैंड पर स्थित पंजीकरण कक्ष में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
विज्ञापन

वीरवार को हेलिकॉप्टर सेवा भी लगभग चार घंटे के लिए जारी रही। इससे उन श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली जो लंबे समय से इस सुविधा का इंतजार कर रहे थे। श्राइन बोर्ड प्रशासन की ओर से बूथ से अनाउंसमेंट में श्रद्धालुओं से अपील की जा रही थी कि जो यात्री हेलिकॉप्टर सेवा का लाभ लेना चाहते हैं वे निहारिका कांप्लेक्स में संपर्क कर सकते हैं और करंट टिकट लेकर अपनी यात्रा को सुगम बना सकते हैं। यात्रा बहाल होने के साथ ही होटलों, ढाबों और बाजारों में भी कुछ हद तक चहल-पहल नजर आई। व्यापारी वर्ग ने राहत की सांस ली।
उधर, श्रद्धालुओं के चेहरों पर मां के दरबार के दर्शन की आस पूरी होने की खुशी साफ झलक रही थी। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि मार्ग पर जगह-जगह सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। सफाई व अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। श्राइन बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे मौसम में सुधार होगा, हेलिकॉप्टर सेवा की अवधि और अन्य सुविधाओं को भी धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र की तैयारी जारी, सजावट का काम शुरू

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से आगामी 22 सितंबर से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्र की तैयारी जोरशोर से जारी है। मां के भवन को सजाने के लिए दिन-रात कारीगर काम में जुटे हुए हैं। मां वैष्णो देवी भवन परिसर के साथ ही अर्द्धकुंवारी मंदिर परिसर, भैरो घाटी, दर्शनी ड्योढ़ी आदि की भव्य सजावट का काम जारी है। देश के कोने-कोने के अलावा श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया,-इंग्लैंड, कनाडा, इटली व अन्य देशों से सजावट के लिए फल और फूल श्राइन बोर्ड की ओर से मंगवाए गए हैं। इनसे भवन परिसर के साथ अन्य धार्मिक स्थलों की भव्य सजावट की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें