चिनैनी अस्पताल पहुंचे विधायक मनकोटिया: स्रोत:संवाद
चिनैनी। चिनैनी कस्बे के सीएचसी अस्पताल में मंगलवार को सेवा पर्व को लेकर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार का आयोजन किया गया जिसमें स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, और इसमें लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई । कार्यक्रम में विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया मुख्य रूप से मौजूद थे जिन्होंने शिविर का उद्धघाटन किया। इस मौके पर बच्चा विशेषज्ञ अजहर, आंखों के डॉक्टर सौरभ, महिला विशेषज्ञ संजय वर्मा, फिजिशियन चंदन शर्मा, डेंटल सर्जन रेनु वाला तथा अन्य डॉक्टरों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। संवाद