फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सरमाड़ा में शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पंचायत जगीर परोआ में पड़ते सरमाड़ा क्षेत्र में खोली गई शराब की दुकान को लेकर पूर्व सरपंच सुनीता कुमारी के नेतृत्व में सोमवार को भी महिलाओं का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। बता दें, पिछले 12 दिनों से क्षेत्र में खोली गई शराब की दुकान के विरोध में स्थानीय महिलाएं व अन्य लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच ने बताया कि इस दुकान को मजालता में खोलने का आदेश हुआ था, लेकिन वहां पर दुकान न खोलकर बरमीन में खोली गई लेकिन वहां के लोगों ने जब विरोध किया तो दुकान को बंद कर जगीर परोआ में खोला गया। उन्होंने कहा कि यहां पर भी लोग इसका विरोध कर रहे है। उन्होंने कहा कि जब तक शराब की दुकान को बंद कर दूसरी जगह पर शिफ्ट नहीं किया जाता, तब तक हमारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि अगर बरमीन व मजालता में लोगों के विरोध करने पर शराब की दुकान बंद हो सकती है तो फिर यहां पर क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कुछ ऐसा खोलें जिससे क्षेत्र के सभी लोगों को लाभ मिले, लेकिन क्षेत्र में शराब की दुकान खोलकर लोगों को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें