संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। किश्तवाड़ पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ अपने निरंतर ऑपरेशन संजीवनी अभियान में छात्रू से एक नशा तस्कर को हिरासत में लिया और उसके कब्जे से 70 ग्राम चरस जैसा पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने छात्रू के ही बटपोरा पासरकूट क्षेत्र में एक नाका लगाया था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक पैदल यात्री की संदिग्ध गतिविधि देखी, जो नाका पार्टी से भागने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद नाका पार्टी ने तेजी से कार्रवाई करते हुए उस पर काबू पा लिया। नाका पार्टी ने चेकिंग के दौरान उसके कब्जे से करीब 70 ग्राम चरस बरामद कर उसे हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार व्यक्ति ने अपनी पहचान बशीर अहमद निवासी मुलवाना ते गुड़ना जिला डोडा के रूप में बताई। संबंधित धाराओं में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।