रामनगर। स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। वीरवार सुबह 11 बजे विधायक सुनील भारद्वाज के नेतृत्व में तिरंगा रैली तहसील कार्यालय से शुरू हुई।
यह मुख्य बाजार, हॉस्पिटल मार्ग, ऐतिहासिक किला, बस अड्डे से होते हुए वापस तहसील कार्यालय में आकर संपन्न हुई। रैली में शामिल स्कूली विद्यार्थियों ने 100 मीटर तिरंगा झंडे को उठाकर देश भक्ति का संदेश दिया। रैली में विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली छात्र और स्थानीय लोगों के साथ विधायक ने तिरंगे झंडे को हाथों में थामा। इस मौके पर तहसीलदार सतीश कुमार, एसडीपीओ सुल्तान मिर्जा, थाना प्रभारी पुष्पा देवी, पिंगला माता अखंड ज्योत कमेटी के संयोजक विनय जंडियाल मौजूद रहे।