फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दो साल से अधर में सड़क का निर्माण

Thu, 14 Aug 2025 12:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
उधमपुर। सीन ठकरां से गांव जलमाड़ा तक अधर में लटका सड़क का निर्माण कार्य।
विज्ञापन
गांववासी विभाग से लगा चुके हैं सड़क बनाने की गुहार
विज्ञापन

उधमपुर। सीन ठकरां से जलमाड़ा गांव तक सड़क का काम अधर में लटका है। लोक निर्माण विभाग ने दो साल पहले 50 लाख रुपये की लागत से डेढ़ किलोमीटर सड़क तो बना दी मगर एक सप्ताह के बाद काम बंद कर दिया।
इसके चलते अभी तक सड़क नहीं बन पाई है। इस संदर्भ में पूर्व नायब सरपंच ज्योति गोस्वामी का कहना था कि सीन ठकरां से गांव जलमाड़ा तक लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क बनाने का काम शुरू किया गया था। मगर पिछले दो सालों से सड़क का निर्माण कार्य बंद पड़ा हुआ है। इसके चलते गांववासी काफी परेशान हैं हालांकि कई बार विभाग के अधिकारियों से निर्माण कार्य शुरू करने की गुहार लगा चुके है। लेकिन आज तक सिवाए आश्वासन के कुछ नहीं मिला। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़क न होने से लोग उबड़-खबड़ रास्ते पर चलने के लिए मजबूर हैं। रात के समय यह परेशानी ओर बढ़ जाती है।
विज्ञापन

बारिश के दिनों में मार्ग पर बने गड्ढों में पानी भर जाने व फिसलन होने से आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रोज डेढ़ किलोमीटर पैदल जाना पड़ रहा है।
- अमर सिंह
पिछले दो साल से सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। निर्माण शुरू होने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन सिर्फ एक सप्ताह तक निर्माण कार्य चलने के बाद बंद हो गया था।
-बलवान सिंह
क्षेत्र के लोग पिछले दो सालों से सड़क बनने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि कई बार इस मुद्दे को क्षेत्र में होने वाली प्रशासनिक बैठकों में भी उठा चुके हैं। सड़क के बिना विकास नहीं हो सकता। -शेर सिंह
विज्ञापन

स्थानीय निवासी
क्षेत्र में सड़क न बन पाने के कारण गांव में किसी के बीमार होने पर उसे उठाकर लाना पड़ता है। हालांकि क्षेत्रवासी कई बार विभाग के अधिकारियों से सड़क के बंद पड़े निर्माण कार्य को जल्द शुरू करवाने की गुहार लगा चुके हैं। मगर दो साल बीतने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।
-संजय गोस्वामी
विभाग के अधिकारियों के साथ बातचीत कर जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। ताकि लोगों को आ रही परेशानी से निजात मिल सके।
- रणबीर सिंह पठानिया
विधायक, उधमपुर ईस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें