फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जगानू के हाई-टेक पॉलीहाउस में चोरी, किसान को भारी नुकसान

Fri, 26 Dec 2025 12:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
उधमपुर। जगानू के हाई टेक पाॅली-हाॅउस में चोरी की घटना की जांच करती पुलिस टीम : संवाद
विज्ञापन
उधमपुर। जिला उधमपुर के ब्लॉक जगानू के अंतर्गत गांव बस्सान में कृषि विभाग की योजना के तहत स्थापित एक हाई-टेक पॉलीहाउस में चोरी की घटना सामने आई है। यह पॉलीहाउस परियोजना गांव निवासी परस राम के नाम पर पंजीकृत है जिसकी स्वीकृत परियोजना लागत लगभग 20 लाख रुपये है।
विज्ञापन

इस घटना ने न केवल परियोजना को गंभीर नुकसान पहुंचाया है बल्कि लाभार्थी किसान को आर्थिक एवं मानसिक रूप से भी प्रभावित किया है। जानकारी के अनुसार पॉलीहाउस में अभी खेती की शुरुआत भी नहीं हो पाई थी और न ही किसी प्रकार की फसल उगाई गई थी। इसी दौरान अज्ञात शरारती तत्वों ने 22 दिसंबर की रात पॉलीहाउस की शीट को फाड़ दिया और अंदर लगभग 70 हजार की लागत से लगाई गईं दो महंगी विद्युत मोटरों की चोरी कर ली। इस तोड़फोड़ और चोरी से पूरी संरचना को भारी क्षति पहुंची है जिससे परियोजना के संचालन से पहले ही बड़ा नुकसान हो गया। घटना के बाद पीड़ित किसान द्वारा पुलिस पोस्ट रौन-दोमैल में औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई गई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़ित परस राम ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की योजना के तहत आधुनिक खेती को अपनाने और आय बढ़ाने के उम्मीद से उन्होंने यह परियोजना शुरू की थी लेकिन इस घटना ने उन्हें न सिर्फ आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। लोगों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें