फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले की सफाई नहीं होने से भड़के वार्ड तीन के लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
उधमपुर में वार्ड तीन के लोग नगर प​​रषद के ​​खलाफ नारेबाजी करते हुए। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर तीन में कई महीनों से गंदगी से भरी पड़ी नाले व नालियों को खोलने की मांग को लेकर स्थानीय निवासियों ने नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कई बार अपनी परेशानी को नगर परिषद के सामने रखने के बाद भी किसी ने नालियों से गंदगी को हटाया नहीं है। जब बारिश होती है तो जल निकासी न होने पर पानी उनके घरों के अंदर पहुंच रहा है।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे लोगों ने रमा के नेतृत्व में नगर परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान रमा ने बताया कि कई महीनों से उनके वार्ड में नाले व नालियां गंदगी से भरे पड़े हैं। इनको नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने गंदगी हटा कर अभी तक साफ नहीं किया है। जब भी बारिश होती है तो नाले व नालियों से बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पाती है और फिर सारा पानी पहले गलियों में जमा होता है और फिर देखते ही देखते उनके घरों के अंदर पहुंच जाता है। इस बार बरसात में कई बार बारिश का पानी उनके घरों के अंदर पहुंच चुका है और इससे लगातार परेशानी बढ़ती जा रही है। उन्होंने ज्ञापन सौंप कर कई बार अपनी परेशानी को नगर परिषद के अधिकारियों के भी सामने भी रखा है। अधिकारियों ने हर बार जल्द परेशानी को दूर करने का आश्वासन दिया है, लेकिन आज तक एक भी कर्मचारी उनके पास नहीं पहुंचा है। मजबूर व परेशान होकर आज सभी नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। सबकी मांग है कि नगर परिषद जल्द से जल्द गंदगी से भरी नालियों को साफ करवाने की व्यवस्था करे। अगर जल्द इसको लेकर कुछ किया नहीं गया तो आने वाले दिनों में सभी प्रदर्शन तेज करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें