फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचैरी में तेज हवा चलने से मक्की की फसल को पहुंचा नुकसान, किसान चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। दिन के समय बारिश के साथ तेज हवा चलने से क्षेत्र में मक्की की फसल को काफी क्षति पहुंची है। इससे किसानों के माथे पर फसल के खराब होने को लेकर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। वीरवार को दिन के समय हल्की बारिश के साथ ही चल रही सामान्य हवा देखते ही देखते तूफान में परिवर्तित हो गई। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण हवा के तेज प्रभाव से मक्की की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है। खेतों में तूफान के कारण लगभग पूरी की पूरी मक्की की फसल लगभग ढह गई। उन्होंने कहा कि बारिश फसल के बुरी नहीं है लेकिन तेज हवा फसल को काफी हद तक खराब कर सकती है। मक्की के खराब होने को लेकर चिंतित किसानों के अनुसार अगर जल्द ही मौसम में सुधार नहीं हुआ तो इस मक्की की फसल को काफी नुकसान पहुंच सकता है। इस संबंध में चिंता जाहिर करते हुए स्थानीय किसान कपूर चंद चलोत्रा, विजय कुमार, धरम सिंह, व कुलदीप कुमार आदि ने बताया कि आमतौर पर वह साल में एक ही मक्की की फसल लगाते है क्योंकि पहाड़ी क्षेत्र व सर्दियों में बर्फबारी के कारण गेहूं आदि फसलों की पैदावार इस इलाके में नहीं होती है। जिसके कारण वह साल भर में एक ही फसल लगाकर गुजारा करते हैं। अगर वह भी मौसम की मार से खराब हो जाती है तो उन्हें काफी सारी परेशानियों का सामना करना पडे़गा। उनके माल मवेशियों के लिए चारे का प्रबंध करना भी मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वह बैसाखी के आसपास ही अपने खेतों में मक्की की फसल को बो देते हैं जो पंद्रह अगस्त के आसपास तैयार हो जाती है। इस बार की फसल को तैयार होने में भी मात्र कुछ ही समय रह गया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में रूक-रूक लगातार बारिश तो रही रही थी लेकिन वीरवार को तेज हवा के तूफान के कारण फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। हल्की बारिश फसल की बढ़िया पैदावार के लिए अच्छी है लेकिन तेज हवा व आंधी तूफान से उनकी लगभग तैयार हो रही फसल के लिए काफी चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें