फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: महिला काॅलेज में देशभक्ति पर करवाए गीत गायन मुकाबले

Fri, 15 Aug 2025 02:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
उधमपुर। महिला कालेज में आयोजित गायन प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं व ​शिक्षक: आयोजक
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बारे में दी जानकारी, एकल श्रेणी में पांचवें सेमेस्टर की छात्रा मधुबाला ने मारी बाजी
विज्ञापन


उधमपुर। महिला काॅलेज में देशभक्ति पर गीत गायन मुकाबले करवाए गए। यह कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय महिला कॉलेज में संगीत विभाग की तरफ से करवाया गया।
इसमें कॉलेज की प्राचार्या डॉ. नलिनी पठानिया मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था और महाशक्ति बनने की दिशा में इसके विकास पर भी जोर दिया। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता सेनानियों की ओर से दिए गए महान बलिदानों के बारे में भी बताया और छात्रों को उनके बलिदानों को महत्व देने और राष्ट्र के विकास और कल्याण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

इसमें विभिन्न विभागों के छात्रों ने देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता में भाग लिया। एकल श्रेणी में पांचवें सेमेस्टर की छात्रा मधुबाला को सर्वश्रेष्ठ चुना गया, जबकि पांचवें और तीसरे सेमेस्टर की छात्रा सपना देवी और दिव्या ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समूह वर्ग में, पांचवें सेमेस्टर की छात्राएं श्रुति गुप्ता, महक और एशिया बेग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पांचवें और तीसरे सेमेस्टर की छात्राएं रोजी, सृष्टि, सिमरन, खुशी और अनीता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया जबकि पाँचवें सेमेस्टर की छात्राएं सोनम सेठ और पूजा देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में देशभक्ति गीतों, लोक धुनों और शास्त्रीय संगीत की भावपूर्ण प्रस्तुतियां शामिल थीं जिसने माहौल को जोश और उत्साह से भर दिया। विजेताओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। पूरे कार्यक्रम का संचालन संगीत के सहायक प्रो. यश कुमार, अंग्रेजी की सहायक प्रो. सिमरन और एलएफई कुलदीप सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के एक शानदार गायन के साथ हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें