फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एथलेटिक मीट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Sat, 20 Dec 2025 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
उधमपुर। सुभाष स्टेडियम में आयोजित एथलीट मीट में हिस्सा लेते हुए। संवाद
विज्ञापन
उधमपुर। जिला उधमपुर एथलेटिक एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय ब्वॉयज एंड गर्ल्स जिला एथलेटिक मीट सुभाष स्टेडियम में संपन्न हुई। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन कर चयनित किए गए खिलाड़ियों को केंद्र शासित प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

समापन समारोह में डीएसपी, पुलिस एकेडमी अनुरूप शर्मा मुख्य अतिथि थे जबकि डिप्टी कंट्रोलर सिविल डिफेंस अनु कुमार विशेष अतिथि रहे। जिला यूथ सर्विसेज एंड स्पोर्ट्स ऑफिसर रमेश चंद्र मिश्रा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। जिले के हर कोने से विभिन्न श्रेणी में 221 लड़के और लड़कियों ने इस मीट में हिस्सा लिया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने सभी मेहमानों और प्रतिभागियों का स्वागत किया और मीट के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को खेल गतिविधियों में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। मीट में युवा सेवा और खेल विभाग, पुलिस और जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल ने संयुक्त रूप से सहयोग दिया। एसोसिएशन के महासचिव अमित शर्मा ने मंच की कार्यवाही का संचालन किया और धन्यवाद प्रस्ताव दिया। चुने हुए छात्र 20 से 21 दिसंबर तक जम्मू यूनिवर्सिटी कैंपस में होने वाली प्रदेश स्तरीय मीट में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिणाम :

स्थान - अंडर-14 (लड़के) 100 मीटर

1. प्रबल सैनी

2. भव्या गुप्ता

3. तनुश अंथाल
अंडर-14 (लड़कियां) 100 मीटर
1. आरुषि शर्मा

2. सातवी शर्मा

3. रोहनी शर्मा

अंडर-14 (लड़के) 200 मीटर
1. तनुश अंथाल
2. तनिष वर्मा

3. अथर्व महाजन

अंडर-16 (लड़के) 100 मीटर
1. वंश शर्मा

2. कावी

3. मनमीत
अंडर-16 (लड़कियां) 100 मीटर
1. बंशिका कटोच

2. हर्षिता

3. प्रिया शर्मा

अंडर-16 (लड़के) 400 मीटर
1. युवराज सिंह

2. नकुल शर्मा

3. आकाश शर्मा

अंडर-18 (लड़के) 400 मीटर
1. परवीन डोगरा

2. सुनील सिंह

3. बागड़ा सावन किशोर
फोटो सहित

उधमपुर। सुभाष स्टेडियम में आयोजित एथलीट मीट में हिस्सा लेते हुए। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें