फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शानदार प्रदर्शन के दम पर वंश ने जीता पुरस्कार

विज्ञापन
रामनगर महोत्सव के दौरान मौजूद लोग। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
रामनगर। कस्बे में माता पिंगला देवी अखंड ज्योति कमेटी ने नवरात्र महोत्सव का आयोजन करवाया। मंगलवार देर रात इसका भव्य तरीके समापन किया गया। अंतिम दिन नृत्य प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें जम्मू के वंश मन्हास ने विजय हासिल कर दस हजार का इनाम जीता। उन्होंने दर्शकों की खूब वाहवाही भी लूटी लूटी। मुख्यातिथि के सिटीजन बैंक के चेयरमैन प्रवीण शर्मा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नौ दिन से चल रहा आयोजन में विभिन्न सरकारी तथा निजी स्कूलों के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंतिम दिन नृत्य प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें जम्मू से आए प्रतिभागी वंश ने जीत हासिल की। दूसरा रोहित मेहरा तथा तीसरे स्थान पर मिष्ठी खजुरिया और पायल रही। विजेताओं को कमेटी की ओर से स्मृति चिन्ह व इनाम देकर सम्मानित किया गया। कमेटी के चेयरमैन राजीव जंडियाल सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन

अखंड ज्योति कमेटी देवी बनी मनवाल को ओपी जंडियाल सद्भावना पुरस्कार
समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था अखंड ज्योति कमेटी देवी बनी मनवाल को वर्ष 2019 ओपी जंडियाल सद्भावना पुरस्कार दिया गया। संस्था के उपप्रधान धीरज शर्मा, बाबू राम, कुलदीप गुप्ता रोमेश गुप्ता ने यह पुरस्कार हासिल किया। यह संस्था वर्ष 1998 से लगातार मनवाल देवी बनी मंदिर से माता पिंगला देवी के दरबार अखंड ज्योति यात्रा का आयोजन कर आ रही है। ककड़ेई मनसा देवी मंदिर में अखंड ज्योति यात्रा का आयोजन व समस्त नवरात्रों में लंगर का आयोजन करना इस संस्था के सदस्यों का सर्व प्रथम कार्य रहा है।
मेधावियों को किया सम्मानित
अखंड ज्योति कमेटी के सदस्यों ने केएएस परीक्षा पास करने वाले रमन जंडियाल और साक्षी महाजन को अखंड ज्योति पुरस्कार दिया गया। दोनों ही स्थानीय कस्बे के रहने वाले हैं। इसके अलावा कमेटी के सदस्यों ने दसवीं तथा 12वीं की परीक्षा में पहले पांच स्थान हासिल करने वाले छात्रों को स्मृति चिन्ह दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें