फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र को एनएच-44 के जीर्णोद्धार पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए : गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुत्पादक परियोजनाओं पर जनता का पैसा बर्बाद न करें
विज्ञापन

उधमपुर। जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के जम्मू संभाग के अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता ने शनिवार को केंद्र और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन पर जम्मू-कश्मीर के प्रति सौतेले व्यवहार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जम्मू क्षेत्र के साथ भेदभाव खासकर जम्मू क्षेत्र के साथ, सभी हदें पार कर गया है। जानबूझकर की गई उपेक्षा के कारण लोग बुरी तरह पीड़ित हैं।
उधमपुर के बली गांव के बाली नाला का दौरा करते हुए गुप्ता ने एनएच-44 पर हुए भूस्खलन को देखते हुए कहा कि इस पक्षपात का सबसे बुरा उदाहरण राष्ट्रीय राजमार्ग-44 है जो जम्मू-कश्मीर की जीवन रेखा है। जम्मू-कश्मीर और देश के बाकी हिस्सों को जोड़ने वाली एकमात्र प्रमुख सड़क होने के बावजूद यह दयनीय स्थिति में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गड्ढों, क्षतिग्रस्त पुलों, भूस्खलन-प्रवण खंडों और अधूरी सुरंगों से भरी हुई। हजारों करोड़ रुपये पहले ही खर्च किए जा चुके हैं लेकिन कोई जवाबदेही नहीं है, कोई गुणवत्तापूर्ण काम नहीं है और न ही कोई पूरा होने का कोई आसार नजर आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें