उधमपुर। मोंगरी के सद्दल थाटली के छन्नी नाला पर बने पुल के बह जाने के बाद आरपार जाने के लिए परेश
उधमपुर। शनिवार की रात हुई तेज बारिश से मौंगरी के सदद्ल, थाटली क्षेत्र में छन्नी नाला पर बना पुल बह गया। इससे लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र के पूर्व नायब सरपंच जरनैल सिंह ने बताया कि बीत रात को तेज बारिश के बाद नाले में बाढ़ आ गई। रविवार सुबह लगभग छह बजे यह पुल टूट कर बाढ़ में बह गया। इससे थाटली का अन्य दूसरे इलाकों से संपर्क पूरी तरह से कट गया है। लोग काम के लिए घरों से निकले थे लेकिन अब किनारों पर ही अटक गए हैं और नाले के उस पार जाने के कोई दूसरा साधन नहीं हैं।
नाले का जलस्तर कम होने पर इसके पांच किलोमीटर ऊपरी हिस्से से आर-पार नाले के बीच से होकर गुजरा जा सकता है लेकिन इसमें भी जान का खतरा है। इसलिए प्रशासन से अपील है कि जल्द से कोई विकल्प तैयार कर राहत प्रदान करे। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही ऊपरी हिस्से थन्नी कोटली में भी हुए भूस्खलन से लोग खतरे में हैं। संवाद