फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अपर गलियोत में जल्द होगी ट्रिंग-ट्रिंग, बीएसएनएल जोड़ेगा कनेक्शन

Sat, 27 Apr 2024 04:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टावर के लिए जगह की निशानदेही, एक-दो दिन काम शुरू होने की संभावना
विज्ञापन

गलियोत, मोंगरी, दमनोत, दुब्बी गली की 40 हजार की आबादी को मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। मोबाइल नेटवर्क की कमी से जूझ रहे तहसील पंचैरी के अपर गलियोत इलाके में लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। बीएसएनएल का टाॅवर लगने जा रहा है, जिनके लिए जमीन की निशानदेही कर ली गई है। एक-दो दिन में इस टावर को लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। टावर लगने से गलियोत, मोंगरी, दमनोत, दुब्बी गली सहित आसपास की करीब 30 से 40 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। टावर नहीं होने के कारण ग्रामीण मोबाइल नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे थे।
इसे लेकर ग्रामीणों में खुशी की लहर है। उनका कहना है कि यह पुरानी मांग है और लोग काफी समस्या से दिक्कतों का सामना कर रहे थे। इलाके में अब तक किसी भी मोबाइल कंपनी का टावर नहीं है, जिस कारण मोबाइल नेटवर्क की काफी ज्यादा परेशानी रहती है। स्थानीय निवासी मोहन सिंह, ब्रिज लाल, रोशन दीन व अन्य ने बताया कि लोगों को मोबाइल पर बात करने के लिए भी पहले ऊंचे इलाके में पहुंचकर सिग्नल ढूंढना पड़ता है, लेकिन तब भी ठीक से बात नहीं हो पाती है। बच्चों को आनलाइन शिक्षा संबंधी जानकारियां हासिल करने में दिक्कत हो रही है। सोशल मीडिया का उपयोग नहीं कर पाते हैं। सरकारी योजनाओं और रोजगार से संबंधित जानकारियां मोबाइल पर हासिल नहीं हो पाती हैं। इन परेशानियों को लेकर लोग लंबे समय मोबाइल टावर लगाने की मांग कर कर रहे थे और लगभग हर मंच पर इस मुद्दे को प्राथमिकता के साथ उठाया गया है। अब मांग को पूरी होने वाली है। टावर लगाने को लेकर जगह का चयन और निशानदेही कर ली गई है। इससे ग्रामीण काफी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग लंबे समय से यहां मोबाइल टावर लगाने की मांग कर रहे थे। अब बीएसएनएल का टावर लगने वाला है। यह काफी हर्ष की बात है इससे लोगों को बेहतर नेटवर्क की सुविधा मिलेगा और लोग बिना किसी परेशानी के मोबाइल पर सरकारी योजनाओं की भी जानकारी हासिल कर पाएंगे। टावर लगाने का सामान पहुंचा दिया गया है। उम्मीद है एक से दो दिन में टावर लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
- कायां देवी, पूर्व सरपंच, पंचायत गलियोत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें