उधमपुर। चिनैनी विधायक बश्ट के लोगों की समस्याएं सुनते हुए। आयोजक
उधमपुर। चिनैनी- घोरड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने शनिवार को अपने कार्यालय में लोगों की जन समस्याएं सुनीं।
विभिन्न क्षेत्रों से आए शिष्यमंडल ने विधायक से मुलाकात की और अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। विधायक ने उच्च अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद बश्ट में एक धार्मिक कार्यक्रम में उन्होंने वहां पर एक कम्युनिटी हाल बनाने का निर्णय लिया जो लोगों की बहुत पुरानी मांग थी।
उन्होंने कहा कि वह हमेशा से ही लोगों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के लिए तत्पर रहते हैं।
उनकी इस पहल से लोगों में काफी उत्साह है और वे अपनी समस्याओं को लेकर उनसे मिलने आते रहते हैं। उनके प्रयासों से लोगों की कई समस्याएं हल हुई हैं। संवाद