फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम में बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
उधमपुर। विजय दिवस पर गोल मार्केट चौक पर कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते भाजपा कार - फोटो : mathura
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहर के गोल मार्केट चौक पर शाम के समय एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की गई।
इस कार्यक्रम में भाजपा नेता सुरिंदर सिंह खालसा, छोटू मगोत्रा, ब्लाॅक घोरड़ी की पूर्व बीडीसी चेयरमैन आरती शर्मा व काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और शहरवासियों ने भाग लेकर शहीदों की शहादत को नमन किया। भारत माता की जय, इंडियन आर्मी जिंदाबाद और शहीद जवान अमर रहे के जोरदार नारे लगाए गए। इस अवसर पर कारगिल युद्ध में शामिल रहे कारगिल वाॅर हीरो बोध राज को विशेष तौर पर आमंत्रित थे जिन्हें माता की चुनरी पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटू मगोत्रा ने कहा कि कारगिल युद्ध काफी कठिन परिस्थितियों में लड़ा गया था लेकिन इसके बावजूद हमारी भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जबाव दिया। इस युद्ध में हमारे जिला उधमपुर के भी कई वीर जवानों में भाग लिया था। उन्होंने कारगिल युद्ध की शानदार विजय के उपलक्ष्य में हर साल यह दिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें