फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विधायक ने उधमपुर से बरमीन तक निकाली विजय रैली

विज्ञापन
बरमीन में रैली को संबो​धित करते हुए ​चनैनी विधायक बलवंत सिंह। आयोजक
विज्ञापन
उधमपुर। चिनैनी घौरड़ी विधानसभा (विस) क्षेत्र के विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने सलमेह पुल की मंजूरी मिलने पर शुक्रवार को उधमपुर से बरमीन तक विजय रैली निकाली। इसके बाद बरमीन में जन दरबार का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मनकोटिया ने कहा कि अभी तो यह शुरुआत है। पूरे जम्मू-कश्मीर के विस क्षेत्रों में 25 करोड़ रुपये किसी भी हलके को नहीं मिला। चिनैनी विधानसभा क्षेत्र के लिए ही इतनी बड़ी राशि मंजूर हुई है। उन्होंने कहा कि एक और बड़ी खुशखबरी है कि हमारे विस क्षेत्र में 10,000 नए लोगों को पक्के घर मिलेंगे। लगभग 90 नई सड़कें मंजूर करवा दी हैं।
उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। कुछ का मौके पर निपटारा भी किया। यहां भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता, जिला महामंत्री सुनील बड़याल, जिला उप प्रधान राजेंद्र शर्मा, जिला मंत्री जगदेव सिंह जग्गा, जिला प्रवक्ता समणीक बसीन, मंडल प्रधान गणेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें